बुधवार, 22 अप्रैल 2020

लॉकडाउन में करोड़पति हुई उत्तराखंड पुलिस,पढ़िए प्रजा टुडे की खास खबर...

प्रजा दत्त डबराल @ देहरादून उत्तराखंड 


       उत्तराखंड में लॉकडाउन तोड़ने वालों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को पुलिस ने 377 लोगों को गिरफ्तार किया। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में कुल 55 मुकदमें दर्ज किए गए। जिसके साथ ही अब तक कुल 1940 मुकदमे हो गए। जबकि 8245 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।



अब तक 20947 वाहनों के चालान और 4787 वाहन सीज किए गए हैं।लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अभी तक करोड़ रूपये का जुर्माना भी वसूला है। वहीं, चेताया है कि लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को सख्त से सख्त निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी सूरत में बदर्शत नहीं किया जागएा।


चिंता की बात है कि लॉकडाउन का लोग उल्लंघन कर रहे हैं, और ऐसे लोगों के  खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना किसी ठोस वजह से सड़कों पर घुमने पाए जाने पर पुलिस चालान करने के साथ ही वाहनों को सीज भी कर रही है।बताया कि लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।


किसी को भी लॉकडाउन तोड़ने की छूट नहीं दी जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश  में कोरोना से बचाव के लिए पुलिस तमाम तरह की मशक्कतों में जुटी है। जहां लॉकडाउन तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं जमात में शामिल लोगों को भी खोजकर होम कोरेन्टीन किया जा रहा है। बताया कि लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।