रविवार, 12 अप्रैल 2020

मोदी रसोई कोटद्वार ने तीसरे दिन भी लगभग 400 लोगों को भोजन कराया...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


कारोना एक ऐसी महामारी है जो आज के समय में लाइलाज हो गयी है। जिनकी संख्या पूरे भारत में लगातार बढ़ रही है। भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जिसके कारण आज सोशल डिस्टेंस अर्थार्त लॉक डाउन हो चुका है।



मनुष्य कड़ी मेहनत और अपनी सच्ची लगन से किए गये अपने कार्यो को इतना अधिक ऊंचा कर लेता है कि समाज में उसे और उसके काम को मान-सम्मान और ख्याति तो मिलती ही है,साथ ही वो दूसरे लोगों के लिए प्रेरक भी बन जाते हैं।ऐसा ही कार्य कर रहे हैं कोटद्वार मंडल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता।


वर्तमान जिला कोषाध्यक्ष गोविंद लड्ढा से बातचीत करते हुए उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि, हमारा प्रयास है कि इस कोटद्वार मंडल का कोई परिवार या व्यक्ति भूखा न रह जाये,आज मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला की अध्यक्षता में मोदी रसोई तीसरे दिन भी सुचारू रूप से चलाई गई, जिसमें 400 लोगों को भोजन वितरण किया गया।




आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट,वर्तमान जिला कोषाध्यक्ष गोविंद लड्ढा ,चंद्रमोहन खंतवाल आदि लोगों ने मोदी रसोई में पहुंचकर कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया और मोदी रसोई में अपना सहयोग भी दिया।