गुरुवार, 28 मई 2020

भीषण गर्मी का प्रकोप उत्तर भारत में लू के थपेड़ों से जीना मुहाल...

प्रजा दत्त डबराल @ नई दिल्ली


      कोरोना कहर के बीच दिल्ली, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। समूचा उत्तर और पश्चिम भारत मंगलवार को भीषण गर्मी से झुलसता रहा। दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने राजधानीवासियों का जीना मुहाल कर रखा है। दिल्ली में कल का दिन यानी 26 मई सालों बाद सबसे गर्म दिन रहा।


26 मई की गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, आग बरसाते सूरज की तपिश से राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जो पिछले 10 वर्षों में मई के माह में दूसरा अधिकतम तापमान है।दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं पालम ने वेदर स्टेशन ने भी दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  



2010 के बाद 26 मई 2020 को यानी मंगलवार को पालम में सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं सफदरजंग में 2002 के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला कि तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।  मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं पालम इलाके में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली का सफदरजंग वेधशाला जो पूरे शहर के तापमान का प्रतिनिधि करता है वहां पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।