शुक्रवार, 8 मई 2020

कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द...

रेनू डबराल  @ नई दिल्ली


      बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा पुलकित सम्राट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। लॉकडाउन में दोनों सितारे साथ में समय बिता रहे हैं। अब कृति ने बताया है वह अपने आइब्रोज को लेकर परेशान हो रही हैं।


उन्होंने अपनी इस दिक्कत को सोशल मीडिया पर बयां किया है।कृति ने इंस्टाग्राम पर आइब्रोज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, बाकी सब तो ठीक है, पर इन आईब्रो का क्या करें! इसके साथ ही तरह-तरह की इमोजी के बाद उन्होंने COVID BROWS लिखा है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



मालूम हो कि इससे पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी यही परेशानी फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्होंने भी बताया था कि उनके आईब्रोज बिल्कुल बिगड़ गए हैं।गौरतलब है कि कृति और पुलकित ने पिछले साल रिलीज फिल्म पागलपंती में काम किया था।


फिल्म में दोनों सितारों के अलावा जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं मे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था, लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।