शुक्रवार, 22 मई 2020

लोरमी क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने लॉकडाउन नियमो का पालन करते हुए बरगद के नए पौधे लगाकर उपवास रखा...

संदीप सिंह ठाकुर @ मुंगेली छत्तीसगढ़


      ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत व पूजन के पावन दिवस पर लोरमी क्षेत्र की व्रती महिलाओं ने लॉकडाउन नियमो का पालन करते हुए बरगद के नए पौधे लगाकर उपवास रखा है।  आपको बता दें कि महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।



वहीं इस पहल की शुरुआत लोरमी के मसना गांव की जागरूक महिलाओं ने किया है। कोरोना के चलते घर में ही लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुए महिलाएं साड़ी के पल्लू का उपयोग मास्क के रूप में की। इस दौरान महिलाएं लोगों को कोरोना से लड़ने का संदेश देते हुए पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण करने का काम कर रही है।


आपको बता दें कि लोरमी क्षेत्र में पेड़ नही हम प्राण लगाबो अभियान के तहत महिलाओं ने गांव गांव में बरगद के पौधे लगाकर पूजन का नया तरीका अपनाया है। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने इस उत्साह से इस दिवस को खास बना दिया है।



मीना पाठक, पुष्पलता विद्यानंद चंद्राकर,ममता पाठक, सुषमा पाठक रानू ,चंचल सहित पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो अभियान के संयोजक राजकुमार कश्यप ने भी इस अभियान के तहत आज वृक्षारोपण किया है।