मंगलवार, 26 मई 2020

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पद्मश्री से सम्मानित हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके बलबीर सिंह के निधन पर दुःख जताया...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पद्मश्री से सम्मानित हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके बलबीर सिंह के निधन पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा वे एक हॉकी खिलाड़ी होने के साथ उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे,जिन्होंने हॉकी खेल को अपनाया है। महान हॉकी खिलाड़ी को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी शोक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के प्रति है। ईश्वर उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति दें।