रविवार, 31 मई 2020

मुख्यमंत्री को 20 लाख 20 हजार 444 रूपये के चैक भेंट...

संवाददाता  : जयपुर राजस्थान


      मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने 20 लाख 20 हजार 444 रूपये के चैक मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 राहत कोष के लिए भेंट किए।

 


 

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इनमें से 11 लाख रूपये का चैक राजस्थान निजी कॉलेज संघ की ओर से, 6 लाख 5 हजार 44 रूपये का चैक महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से, 53 हजार 500 रूपये का चैक बीजेएस रामपुरिया कॉलेज, बीकानेर एवं शेष राशि अन्य भामाशाहों की ओर से कोविड-19 कोष के लिए दी गई है। 

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सहयोग के लिए सभी दानदाताओं, भामाशाहों और संस्थाओं को धन्यवाद दिया है।