गुरुवार, 21 मई 2020

रांची में फंसे श्रमिकों की मदद करें : हेमन्त सोरेन

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त रांची को कांटाटोली बस स्टैंड में फंसे सैकड़ों श्रमिकों को उनके गंतव्य तक जाने में मदद करने का निदेश दिया है।


फंसे हैं सैकड़ों मजदूर...


मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि राजधानी रांची के कांटाटोली बस स्टैंड में सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं। पैसों के अभाव में वे घर नहीं जा पा रहे। प्राइवेट टैक्सी वाले अधिक किराया की मांग श्रमिकों से कर रहें हैं।



https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1263109224197996544?s=09


असाध्य रोग उपचार योजना के तहत मदद करें


मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चाईबासा को कैंसर रोग से पीड़ित सावित्री तांती को मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार योजना के तहत मदद पहुँचाते हुए इलाज की व्यवस्था कर सूचित करने का निदेश दिया है।


कौन है सावित्री तांती...


मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि चाईबासा के पेंदरगरिया गांव की रहने वाली सावित्री तांती कैंसर से पीड़ित हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया।