शनिवार, 23 मई 2020

उदयपुर से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के लिए 20 बसें रवाना...

संवाददाता  : उदयपुर  राजस्थान


      उदयपुर जिला कलक्टर आनंदी के निर्देशन में जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को बसों और ट्रेन के माध्यम से भेजने का क्रम लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को 195 प्रवासियों को मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र भेजा गया। 

 


 

शुक्रवार को सुबह रोडवेज की 6 बसों से मंदसौर (मध्यप्रदेश) के 161 प्रवासियाेंं को तथा अपराह्व में 2 बसों से 34 प्रवासियों को मुंबई (महाराष्ट्र) भेजा गया। इन समस्त प्रवासियों की बसों को उदियापोल स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड से नोडल अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय और सूरजपोल थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

 

बुनकर ने बताया कि इन बसाें के अतिरिक्त दोपहर में उदयपुर से महाराष्ट्र के लिए 12 बसों को रवाना किया गया जो मुंबई से यात्रियों को लेकर आएगी। इसी प्रकार शुक्रवार रात 2 बसें उदयपुर मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगी जो अहमदाबाद बड़ौदा और सूरत के यात्रियों को छोड़ते हुए  जाएंगी।