मंगलवार, 30 जून 2020

आबकारी विभाग तीन जोनों में विभाजित, जालंधर, फिरोजपुर व पटियाला में उप आबकारी व कर कमिश्रनर किए नियुक्त...

संवाददाता : चंडीगढ़ पंजाब 


      पंजाब सरकार ने सोमवार पटियाला,जालंधर व फिरोजपुर एक्साईज विभाग के जोनों में उप आबकारी व कर कमिश्रनर की नियुक्ति कर दी है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने एक्साईज विभाग को पंजाब के तीन जोनों में विभाजित कर दिया था। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक अधिकारियों की नियुक्ति नही हो पाई थी। 



जालंधर जोन में जसपिंदर सिंह को उप आबकारी व कर कमिश्रनर तैनात किया है। वही पटियाला जोन की जिम्मेदारी उप आबकारी व कर कमिश्रनर राजपाल सिंह खैहरा को दी गई है और फिरोजपुर जोन में उप आबकारी व कर कमिश्रनर जसकरन सिंह बराड़ तो तैनात किया गया है।


इसके अलावा नरेश दुबे को उप आबकारी व कर कमिश्रनर लीगल सैल (पंजाब) लगाया गया है। हरसिमरत कौर को पदाउन्नति के बाद उप कमिश्रनर डिस्ट्रली लगाया गया है।