बुधवार, 10 जून 2020

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए...

संवाददाता चंडीगढ़ हरियाणा 


      हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा की महानिदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अमनीत पी. कुमार को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का महानिदेशक और सविच लगाया गया है।



नगर निगम, पंचकूला की आयुक्त सुमेधा कटारिया को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।


हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।


चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक और विशेष सविच डी. के. बेहरा को हैफेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।


करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव मेहता को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य सतर्कता अधिकारी और शहरी संपदा विभाग का मुख्य सतर्कता अधिकारी लगाया गया है।


फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और ऐपीजेड, फरीदाबाद के विशेष अधिकारी और आरटीए, फरीदाबाद के सचिव राम कुमार सिंह को महेंद्रगढ़ का उपायुक्त लगाया गया है।


करनाल के उपायुक्त और नगर निगम, करनाल के आयुक्त निशांत कुमार यादव को करनाल का उपायुक्त और करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड, करनाल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के प्रशासक और शहरी संपदा, फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक प्रदीप दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त और ऐपीजेड, फरीदाबाद का विशेष अधिकारी और आरटीए, फरीदाबाद का सचिव  लगाया गया है।


सिरसा की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, सिरसा की सचिव मंदीप कौर को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।


अतिरिक्त नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, अंबाला और यमुनानगर की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, यमुनानगर की सचिव प्रतिमा चौधरी को अतिरिक्त नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, अंबाला और शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।


करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, करनाल के सचिव अनिश यादव को हिसार का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, हिसार का सचिव लगाया गया है।


नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, नूंह के सचिव विक्रम को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, रेवाड़ी का सचिव लगाया गया है।


कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, कैथल के सचिव महावीर सिंह (नामित) को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त लगाया गया है।


महेंद्रगढ़ के उपायुक्त जगदीश शर्मा को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त लगाया गया है।


खाद्य एवं औषधि प्रशासन, हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विरेंद्र लाथर को यमुनानगर का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, यमुनानगर का सचिव लगाया गया है।


पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक और अतिरिक्त सचिव तथा शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार को सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, सोनीपत का सचिव लगाया गया है।


झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, झज्जर के सचिव उत्तम सिंह को सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, सिरसा का सचिव लगाया गया है।


रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, रेवाड़ी के सचिव राहुल हुड्डा को नगर निगम, करनाल का आयुक्त लगाया गया है।


स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, सोनीपत के सचिव दिनेश सिंह यादव को उच्चतर शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।


हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, हिसार के सचिव विवेक पदम सिंह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।


मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम और नगर निगम, गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह-1 को नूंह का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, नूंह का सचिव लगाया गया है।


रोहतक के सिटी मजिस्ट्रेट और मिल्क प्लांट, रोहतक के महाप्रबंधक जग निवास को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, झज्जर का सचिव लगाया गया है।


जिला परिषद, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट सतबीर सिंह को कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, कैथल का सचिव लगाया गया है।


सहकारी चीनी मिल, शाहबाद के प्रबंध निदेशक और मिल्क प्लांट, कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक सुशील कुमार-1 को नगर निगम, पानीपत का आयुक्त लगाया गया है।


गुरुग्राम महानगरीय सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नगर निगम, सोनीपत के आयुक्त अशोक कुमार बंसल को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, करनाल का सचिव लगाया गया है।