शुक्रवार, 26 जून 2020

संस्कृत, योग व स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन...

संवाददाता चंडीगढ़ हरियाणा 


      हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला एवं श्रीकृष्णा आयुुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला तथा आर्य गल्र्स कॉलेज अम्बाला छावनी के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना जैसी घातक महामारी से बचाव  व जागरूकता के उद्ïदेश्य से योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रखने के लिए संस्कृत, योग व स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन संचार तकनीकी के माध्यम से किया गया। 


अकादमी के  एक प्रवक्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस वेबिनार संगोष्ठी की अध्यक्षता हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस वेबिनार संगोष्ठी का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण से आचार्य विनय कुमार मिश्र, प्राचार्य, श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय भिवानी द्वारा किया गया। 



उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय पर डॉ. सोमेश्वर दत्त शर्मा, श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान, दक्षिण अफ्रीका संस्कृत अकादमी निदेशक एवं अध्यक्ष डॉ. मुरलीधर पाण्डा, जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला के प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह, इन्दिरा गांधी नैशनल कॉलेज लाडवा के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, आर्य गल्र्स कॉलेज अम्बाला छावनी की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य, एम.पी.एन. कॉलेज मुलाना के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्र कुमार झा तथा जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला छावनी के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रा इस बेबिनार से  जुड़े व उक्त विषय  के महत्व पर प्रकाश डाला है और संस्कृत को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भाषा बताया है। 


इस अवसर पर योगी इन्दुशेखर द्वारा प्राणायाम का क्रियात्मक डेमो भी प्रस्तुत किया गया ।