सोमवार, 1 जून 2020

टिहरी में फंसे 35 नेपाली श्रमिक अपने वतन को हुए रवाना...

संदीप शर्मादेहरादून उत्तराखंड 


      लॉकडाउन के चलते जनपद टिहरी के गजा में  फंसे 35 नेपाली श्रमिकों को उनके वतन रवाना किया गया। रवानगी से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। मुनि की रेती थाना क्षेत्र के पूर्णानंद खेल मैदान में प्रवासियों की आमद और घर जाने वाले बाहरी राज्यों के लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।



यहां पुलिस प्रशासन की टीम तैनात है, जो सभी के नाम पते दर्ज कर रही है।हालांकि अब रेंडम जांच के बाद प्रवासियों को 14 दिन के लिए मुनिकीरेती क्षेत्र में ही क्वारंटाइन किया जा रहा है। आशंका प्रवासियों के सैंपल लेकर एम्स ऋषिकेश भेजे जा रहे हैं।शनिवार को पूर्णानंद मैदान में 35 नेपाली श्रमिक पहुंचे।


बताया कि अपने वतन जाने के लिए संबंधित थाने में रजिस्ट्रेशन कराया था। पुलिस प्रशासन ने उनके घर जाने की व्यवस्था की है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीकेंद्र कुमार ने बताया कि नेपाली श्रमिक लॉकडाउन के कारण गजा में फंसे हुए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए सभी को एक वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया है।