शनिवार, 13 जून 2020

विभिन्न गांवों में विकास एवं शोध केंद्र, दीनगांव में तैयार किए गए फेस मास्क का निशुल्क वितरण : डॉ सुरेश कुमार बंदूनी

प्रजा दत्त डबराल @ देहरादून उत्तराखंड


      आज संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी की चपेट में है।इस महामारी से अभी तक विश्व में 400000 से अधिक लोग अपनी जान खो चुके हैं  तथा लगभग 70 लाख लोग इसकी चपेट में है।हमारा देश भारत भी इस समस्या से जूझ रहा है।



सेवा टीएचडीसी तथा शहीद भगत सिंह संध्या महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विकास एवं शोध केंद्र, दीनगांव इस बीमारी से लड़ने के लिए टिहरी गढ़वाल के उपली रमोली क्षेत्र में डॉ सुरेश कुमार बंदूनी, डॉ वनिता चांदना,डॉ वी एस नेगी के नेतृत्व में प्रयासरत है। 


                                                                          


इस बीमारी से बचने के लिए तथा बीमारी के विषय में ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक टीम का गठन किया गया।जो ग्रामीणों को इस बीमारी से बचने के लिए पोस्टर के माध्यम से जानकारी प्रदान कर रहे हैं तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास एवं शोध केंद्र, दीनगांव में तैयार किए गए फेस मास्क का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।इस कार्य हेतु अखिलेश गोदियाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।