बुधवार, 15 जुलाई 2020

भाप्रसे के 2 अधिकारियों की पद-स्थापना...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश 


      राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सचिन सिन्हा को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पदस्थ किया गया है। मालसिंह भयड़िया, अपर सचिव श्रम विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कर्मचारी बीमा सोसाइटी को अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग पदस्थ किया गया है।