शनिवार, 25 जुलाई 2020

कोरोना:उत्तराखंड के इन शहरों में दो दिन तक लॉकडाउन लागू,फिर फूटा कोरोना बम...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      नैनीताल व हरिद्वार जिले में बढ़ते कोरोना मरीज को देखते हुए शनिवार व रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागे करने का फैसला लिया है। दोनों जिलों के साथ ही काशीपुर शहर में लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान, जरूरी दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों को पूर्णत: बंद किया जाएगा ताकि शहर को सेनेटाइज किया जा सके।


लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।  सरकार और प्रशासन द्वारा शनिवार और रविवार को दुकानें बंद करने का नैनीताल के  व्यपारियों ने विरोध जताया है। राम सेवक सभा में शुक्रवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सभी के सर्वसम्मति से शनिवार और रविवार को दुकाने बंदे करने को कहा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि नैनीताल पर्यटक स्थल है शनिवार और रविवार को नगर में काफी भीड़ रहती है।जिससे पर्यटन व्यवसाय चलता है।



उन्होंने कहा कि इस संबंध में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से वार्ता की  गई।जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि सीएम से वार्ता करके व्यापारियों की परेशानियों का निस्तारण किया जाएगा।वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को राम सेवक सभा में एक घंटे का धरना दिया जाएगा। मांग की है कि प्रशासन लॉकडाउन का अपना फैसला वापस ले। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन करना बहुत जरूरी हो गया है। लॉकडाउन के समय शहर को सेनेटाइज किया जाएगा ताकि वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। हरिद्वार में शनिवार से दो दिन का फिर से लॉकडाउन शुरू होगा। सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार का लागू हुए लॉकडाउन का पालन इस बार सख्ती से कराया जाएगा।अनावश्यक रूप से घूमने वालों का इस बार चालान किया जाएगा।


जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दो दिन का लॉकडाउन किया गया है।  हरिद्वार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार का लॉकडाउन किया था। पिछले सप्ताह से हरिद्वार में लॉकडाउन लागू किया गया था।तब बाजार तो बंद थे, लेकिन सड़कों पर भीड़ कम नहीं हुई थी। उद्योग, जरूरी कामगाज और आवश्यक वस्तुओं के लिए लॉकडाउन में आने जाने की छूट दी थी।लेकिन पिछली बार काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले थे।


पुलिस ने पिछली बार लोगों को जागरूक किया था। इसी कारण पुलिस ने कम ही कार्रवाई की थी।लेकिन पिछले सप्ताह की अपेक्षा संक्रमण और अधिक बढ़ा है। ऐसे में एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने सीओ को निर्देश दिए है कि सभी अपने सर्किल में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं। बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। शनिवार और रविवार को दो दिन का लॉकडाउन रहेगा।


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।लोगों से अपील की जा रही है कि आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।