बुधवार, 29 जुलाई 2020

कोरोना वायरस से बचाव वाले लिंक पर न करें क्लिक, मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता...

संवाददाता : रांची झारखंड


      कोरोना वायरस के खौफ के बीच साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका ढूंढा है। लोगों को ई-मेल, वाट्सएप और टेक्सट मैसेज भेजकर कोरोना से बचाव के टिप्स वाले लिंक भेजे जा रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके खाते साफ हो सकते हैं। साइबर अपराधियों द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के मोबाइल व कंप्यूटर हैक किए जा रहे हैं। पैसे निकालने की कोषिष भी हो रही है। संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल में इंस्टॉल मनी वॉलेट हैक कर लिए जाते हैं इसके बाद अवैध ट्रांजेक्षन किया जा रहा है।रांची के साइबर सेल और साइबर थाना में लगातार इस तरह की षिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।


अनिमेश कुमार सिंह ने इसी तरह के लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उनके खाते से 7500 रुपये उड़ा लिए गए। उनके मोबाइल में इंस्टॉल गूगल पे एप से 7500 रुपये ट्रांसफर कर लिया गया। इसी तरह के अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं।



साइबर थाना रांची और साइबर सेल की पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर ऐसे मैसेज व लिंक से सावधान रहने की चेतावनी दी है। इस चेतावनी में बताया गया है कि साइबर अपराधी लोगों के मोबाइल पर आने वाली ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और पॉप अप के जरिए लिंक भेज रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।


साइबर अपराधी रिमोट एडमिनिस्ट्रेषन टूल (आरएटी) के जरिए क्रिम्सन मालवेयर भेज रहे हैं। इसी टूल के जरिए लोगों के कंप्यूटर और मोबाइल को हैक किया जा रहा है। इस लिंक के जरिए कंप्यूटर व मोबाइल को बैकग्राउंड में रहकर साइबर अपराधी रिमोटली एक्सेस कर रहे हैं। रांची की साइबर सेल और साइबर थाने की पुलिस ऐसे मामले की जांच में जुटी है। लिंक भेजने वाले साइबर अपराधियों को पकडने का प्रयास किया जा रहा है।