सोमवार, 13 जुलाई 2020

मोदी मैजिक आज भी है बरकरार ,12 पार्षदों के साथ मेयर गौरव गोयल ने की ‘घर वापसी’...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल व नगर निगम के 12 पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। रविवार भाजपा मुख्यालय में मेयर गौरव गोयल और उनके निर्दलीय 12 पार्षदों को भाजपा में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 8 नगर निगम में से 5 में भाजपा ने विजयी हासिल की थी और आज गौरव गोयल के पार्टी में शामिल होने से 8 में से 6 भाजपा के मेयर हो गए। जिससे अब प्रदेश में 75 प्रतिशत मेयर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व हो गया है। 



इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मेयर गौरव गोयल का पार्टी में स्वागत करते हुये  कहा, कि वह कुछ परिस्थितियों के कारण निर्दलीय चुनाव लड़े, परंतु उनके मुख से कभी भी भारतीय जनता पार्टी और संगठन के प्रति कोई अपशब्द  या नकारात्मक टिप्पणी नहीं निकली ।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा अच्छा सामंजस्य बनायें रखा।उसी का परिणाम है कि वह आज पुनः भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए। श्री भगत ने कहा कि आज प्रदेश में ही नहीं , पूरे देश में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस देश की दुर्गति करने का पूरा श्रेय  कांग्रेस पार्टी को जाता है। 


भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी नए-नए कार्यक्रम करके नए-नए सदस्यों को लाकर संगठन को मजबूत करेगी।
भाजपा में शामिल हुए गौरव गोयल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि परिस्थितिवश वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े किंतु तब से लेकर आज तक मेरे मन में पार्टी और संगठन के प्रति वही भाव जागृत रहे ,जो कि पार्टी में रहते हुए होते थे। मैं चुनाव लड़ा परंतु पार्टी के प्रति और संगठन के प्रति अपने मुंह से एक भी गलत शब्दों का को अंकुरित नहीं होने दिया। 


प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास ने कार्यक्रम का संचालन किया इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन , अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार डॉ जयपाल सिंह, विधायक प्रदीप बत्रा , देशराज कर्णवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, नरेश बंसल  कार्यालय सचिव,कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, सुनील सैनी बिपिन कैंथोला आदि अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।