गुरुवार, 23 जुलाई 2020

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह पर शुभकामनाएं दीं...

संवाददाता : शिमला हिमाचल


      मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ के अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

 


 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य का अग्रणी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किये हैं।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि इन वर्षों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पूरे उत्तर भारत क्षेत्र के प्रमुख संस्थान के रुप में उभरा है।