रविवार, 26 जुलाई 2020

स्टेडियम परिसर में बॉक्सिंग हॉल के निर्माण के लिए 1.35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत : मुख्यमंत्री

संवाददाता चंडीगढ़ हरियाणा 


      हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए करनाल के कर्ण स्टेडियम परिसर में बॉक्सिंग हॉल के निर्माण के लिए 1.35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के साथ-साथ छ: बैडमिन्टन कोर्ट बनाए जाने की भी घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने आज करनाल स्थित कर्ण स्टेडियम में 3.25 करोड़ रुपयेे की लागत से नवनिर्मित खेल सुविधा केन्द्र को खिलाडिय़ों को समर्पित करने के उपरांत यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हाल ही में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा परिणामों में करनाल जिला के मैरिट प्राप्त 22 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 



करनाल में खेल कॉम्पलैक्स से जुड़ी अन्य मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केन्द्रीय खेल मंत्री श्री किरण रिजुजू के साथ खेल सुविधाओं को लेकर होने वाली बातचीत के दौरान हरियाणा के हिस्से में बहुत कुछ आने की उम्मीद है जिससे इन मांगों के पूरे होने की संभावना है। करनाल में क्रिकेट जैसे खेलों के लिए अंतर्राष्टï्रीय स्तर के बड़े खेल स्टेडियम की मांग पर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह विचार करने की बात है। देश में परम्परागत खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का जिक्र करते हुए उन्होंने खिलाडिय़ों का आह्वïान किया कि वे परम्परागत खेलों से जुड़ें। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को स्पोट्र्स हब बनाने पर बल दिया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के कोने-कोने में राष्टï्रीय स्तर की खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण व कोच आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू खेल नीति देशभर में श्रेष्ठï है जिसके तहत खिलाडिय़ों को नकद प्रोत्साहन राशि और नौकरियों में आरक्षण जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि एशियन खेल हों या कॉमनवेल्थ या अन्य अंतर्राष्टï्रीय खेल प्रतिस्पर्धाएं, सभी में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए सबसे अधिक पदक प्राप्त किए हैं और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी और अधिक मेहनत व लगन से अभ्यास करते रहेंगे तो राष्टï्रीय एवं अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन और बेहतर होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।


यहां यह उल्लेखनीय होगा कि कर्ण स्टेडियम में खेल सुविधा केन्द्र का निर्माण 20895 वर्ग फुट में किया गया है। इसके भू-तल पर वीआईपी लाउंज, जूनियर फेसिलिटेशन ऑफिसर (जेएफओ)रूम, जिम, प्लेयर न्यूट्रिशन सैंटर, खिलाडिय़ों के लिए लॉकर/चेंजिंग रूम, प्रैक्टिस हॉल तथा लडक़े, लड़कियों व निशक्तजनों के लिए शौचालय उपलब्ध करवाए गए हैं। इसी प्रकार, प्रथम तल पर स्पोट्र्स नॉलेज सैंटर, जेएफओ व स्टाफ रूम, चेंजिंग रूम तथा शौचालय उपलब्ध हैं। द्वितीय तल पर केयर टेकर रूम, लड़कियों के लिए चेंजिंग रूम तथा लडक़े, लड़कियों तथा निशक्तजनों के लिए शौचालय बनाए गए हैं।