रविवार, 9 अगस्त 2020

मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बने अध्यक्ष,ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई...

संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़


      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ भेंटकर निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।



पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के सतत् मार्गदर्शन से राज्य में खेल के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण होगा और खेल के क्षेत्र में भी राज्य को नई ऊंचाईयां मिलेगी। इस अवसर पर संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष जी.भांवरा, अखिल धगट, श्री सही राम जाखड़, बशीर अहमद खान, रमेश बाबू, गनपत राव, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।