गुरुवार, 6 अगस्त 2020

राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के आगे आत्मसमर्पण कर लियाः प्रीतम सिंह

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


       प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के उत्तराखण्ड आगमन पर प्रदेश के कांग्रेसजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदश अध्यक्ष राजकुमार भी उपस्थित थे।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर कोरोना महामारी में आ रही चुनौतियों से मुकाबला करने में पूर्णतः विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब स्थितियां देष व प्रदेष में अनियंत्रित हो गई हैं ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही हैं तथा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के आगे आत्म समर्पण कर लिया है।


प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेषभर में जरूरतमंदों की सहायता की तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के साथ ही सहायता पहुंचाई उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिषा दी है।



प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान में समाज के सबसे कमजोर दलित वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के उत्थान के लिए विभिन्न संवैधानिक व्यवस्थाओं और प्रावधानों का निरूपण किया परिणाम स्वरूप भारतीय संविधान सामाजिक न्याय का एक महान दस्तावेज बन गया। उन्होंने कहा कि आज देष में सबसे बडी आवष्यकता संविधान की रक्षा करना है क्योंकि कुछ ताकतें आज डाॅ0 अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नष्ट भ्रश्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हीं ताकतों ने आज राजस्थान, मध्य प्रदेष, महाराष्ट्र में संविधान, कानून को ठंेंगा दिखाते हुए असंवैधानिक रूप से सरकार का गठन करने का प्रयास किया।


उन्होंने कहा कि जो लोग आज देष की संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाने में लगे हैं उनसे सावधन रहने की जरूरत है। प्रदेष प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि कांग्रेस षासन में अनुसूचित जाति व जनजातियों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के लिए बने कानूनों के साथ आज छेड़-छाड़ कर इन वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दास्त नहीं करेगी। प्रदेष कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के महान नायकों की रहनुमाई में देष ने न केवल आजादी की लड़ाई लड़ी अपितु देष को आत्म निर्भर बनाने, दबे कुचले लोगों में आत्म विष्वास जगाने, अछूत समझे जाने वाले करोड़ों लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने और षिक्षित होकर समाज के उत्कर्ष के लिए योगदान दे सकने के लिए आदिवासी, अनुसूचित जातियों को स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित कर देने जैसे कार्यों को अंजाम देने में सफलता पाई।


इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेष महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेष सचिव सीताराम नौटियाल, डाॅ. प्रतिभा सिंह, राजेष चमोली, अभय दीपक, अमरजीत सिंह, सुनित राठौर, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, शोभा राम, नागेष रतूड़ी, सुधीर सुनेहरा आदि षामिल थे।