शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में झारखण्ड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य (100 से कम ULBs) की देश में प्रथम स्थान  प्राप्त...

संवाददाता : रांची झारखंड


      स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में झारखण्ड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य (100 से कम ULBs) की श्रेणी में पूरे देश में प्रथम स्थान  प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ महोत्सव में इसकी घोषणा की गई। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने झारखण्ड को उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पांचवां स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह था।