शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने राज्यपाल से की भेंट...

संवाददाता : शिमला हिमाचल


      अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने गुरूवार  राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भंेट की। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में किए गए सभी सुरक्षा उपायों के बारे में अवगत करवाया।

 


 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किए गए प्रबन्धों के फलस्वरूप मृत्यु दर सबसे कम है। उन्होंने राज्यपाल को इस महामारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान स्थिति से भी अवगत करवाया।