शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

कोविड-19 से यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के इन पांच राज्यों में हुई 70 फीसदी लोगों की मौत...

संवाददाता : लख़नऊ उत्तरप्रदेश 


      कोरोना महामारी तेजी के साथ लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। कोरोना के मामले में दुनिया के दूसरे स्थान पर पहुंचे भारत में इसका संक्रमण तेजी के साथ से फैला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से देश में हुई मौत में 70 फीसदी मौत जिन पांच राज्यों में हुई वो हैं- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कुल इलाजरत मरीजों में से 62 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हैं।


हालांकि, राहत की बात ये है कि कोरोना से मौत की दर दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत 1.70 प्रतिशत से कम है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मानें तो प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 से देश में मृत्यु की दर 53 है, जो बहुत कम है और इस संदर्भ में भारत विश्व के गिने-चुने देशों में शामिल। देश में कोविड-19 के मामले प्रति 10 लाख की आबादी पर 3,102 हैं, जो बहुत कम है और इस संदर्भ में भारत विश्व के गिने-चुने देशों में शामिल है।



लक्षद्वीप में कोविड-19 का एक भी उपचाररत मरीज नहीं, 14 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम इलाजरत मरीज हैं।भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर दो दिनों के बाद मंगलवार को राहत की खबर सामने आई। लगातार दो दिनों तक रोजाना 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद बीते 24 घंटे में 75,809 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,133 मरीजों की मौत हो गई।केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल मामले 42,80,423 हो गए हैं। इनमें से 8,83,697 एक्टिव केस हैं साथ ही 33,23,951 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है या फिर वह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से होने वाली मौत पर गौर करें तो अब तक इस महामारी ने 72,775 मरीजों की जान ले ली है।


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने जानकारी दी कि 7 सितंबर 2020 तक कुल 5,06,50,128 सैंपल का टेस्ट किया गया। इनमें से 10,98,621 सैंपल का टेस्ट कल किया गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 20.96 प्रतिशत है और रिकवरी दर 77.30 फीसदी है है।