शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के लंबित प्रोन्नति की स्थिति की समीक्षा की...

संवाददाता : रांची झारखंड


       राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी एवं आयोग के सदस्यों के साथ विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के लंबित प्रोन्नति की स्थिति की समीक्षा की एवं शीघ्र निष्पादन हेतु निदेशित किया। उक्त अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव-सह-प्रधान सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, शैलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।



झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने इस संदर्भ में आयोग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत विवरणी से राज्यपाल महोदया को अवगत कराया। विदित हो कि त्रिपाठी का कार्यकाल इस माह के अंत तक समाप्त हो रहा है । उन्होंने कहा कि अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान दो चुनाव (लोकसभा एवं विधानसभा) तथा कोविड -19 बंदी रहने के बावजूद यथासंभव कार्य करने का प्रयत्न किया। राजयपाल महोदया ने उनके कार्यों की सराहना की।