गुरुवार, 10 सितंबर 2020

शम्सवी फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क राशन और मास्क वितरण का कार्यक्रम...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 


      8 सितम्बर को जोगीमढी, पट्टी सबली, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में शम्सवी फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क राशन और मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की अधक्ष्या सावित्री बलूनी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया गया। डाक्टर सुरेश कुमार बन्दूनी ने फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्य और भविष्य की योजनाओं को बताया।



कार्यक्रम के अध्यक्ष डाक्टर पातीराम ढौंडियाल ने ग्राम सभा सीला तल्ला और बमराडी के ग्राम प्रधान को धन्यवाद दिया कि उन्होंने अथक प्रयास से लोगो की सूची तैयार की और जनमानस को यहां तक लाए।


कार्यक्रम में सुरेन्द्र ढौंडियाल प्रधान बमराडी, यशवंत सिंह रावत (सीला तल्ला) जगत सिंह नेगी, और बेलामू राम बंदूनी, हरि ममगांई, हरीश ढौंडियाल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में एक सौ लोगो को राशन वितरण किया गया। इन सौ लोगो साथ साथ अन्य कई लोगो को मास्क का वितरण भी किया गया



निशुल्क राशन और मास्क वितरण का संपूर्ण योगदान हंस फाउंडेशन के द्वारा किया गया। इसके लिए सावित्री बलूनी ने पर पूजनीय भोला महाराज जी और मंगला देवी को हार्दिक धन्यवाद दिया।


डॉक्टर पातीराम ने हंस फाउंडेशन से जुड़े जगनमोहन और योगेश सुंदरियाल को भी धन्यवाद दिया।