शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

झारखंड वन उपज सलाहकार समिति में सांसद विजय हांसदा और विधायक निरल पूर्ति नामित किए गए...

 संवाददाता : रांची झारखंड

झारखंड वन उपज सलाहकार समिति में सांसद विजय हांसदा और विधायक विनोद सिंह, विधायक चमरा लिंडा और विधायक निरल पूर्ति नामित किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस समिति के गठन के आलोक में एक सांसद और तीन विधानसभा सदस्यों को नामित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।