रविवार, 18 अक्तूबर 2020

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत...

 संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश 

गत दिवस नर्मदा नदी में दुर्घटनावश डूब कर मृत्यु होने पर चारों मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6 (4) के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

शुक्रवार 16 अक्टूबर को टिमरनी के ग्राम लछौरा स्थित नर्मदा नदी में अमावस्या के पर्व पर स्नान करने गये रोहित पिता नर्मदा प्रसाद 30 वर्ष, महेन्द्र आत्मज भागवत सिंह राजपूत 22 वर्ष, राहुल पिता सोहन सिंह 25 वर्ष और सुरेन्द्र पिता निर्भय सिंह 22 वर्ष की नर्मदा नदी में डूब जाने से मृत्यु हुई थी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने उक्त घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिये थे।