बुधवार, 11 नवंबर 2020

110 करोङ रूपए में भराङीसैण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द...

 संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन aराजधानी गैरसैण उत्तराखण्ड सचिवालय भराड़ीसैंण का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 110 करोङ रूपए है। भराङीसैण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द ही बनेगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। कुल 81 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

इनमें 207 करोड़ 24 लाख 75 हजार रूपए लागत के 46 कार्यों का शिलान्यास किया गया जबकि 32 करोड़ 91 लाख 43 हजार रूपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत, विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्री महेन्द्र भट्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया सहित अन्य उपस्थित थे।