गुरुवार, 19 नवंबर 2020

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन को पीड़ादायक बताया...

 संवाददाता : रांची झारखंड

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन को पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से मन व्यथित है। उन्होंने विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।

एक लेखिका के रूप में भी उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई। उनके लेखन के लिये भी सदा उन्हें स्मरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनसे व्यक्तिगत सबन्ध प्रगाढ़ थे।   वे व्यक्तिगत रूप से मुझसे बहुत जुड़ी हुई थीं।

राष्ट्रीय महिला मोर्चा समेत विभिन्न मंचों पर एक साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव की थी। राज्यपाल महोदया ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।