गुरुवार, 5 नवंबर 2020

सुधीर त्रिपाठी बनाए गए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को दी मंजूरी...

 संवाददाता : रांची झारखंड

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुधीर त्रिपाठी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्रिपाठी को झारखंड कर्मचारी सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने   से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है ।

1985 बैच के अधिकारी रहे त्रिपाठी इससे पहले 1 अप्रैल 2019 से 26 सितंबर 2020 तक झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर थे । वे 28 फरवरी 2018 से 31 मार्च 2019 तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर थे ।

गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में एक अध्यक्ष और सदस्य के दो पद हैं । वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार आयोग के अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार में है , जबकि सुरेंद्र कुमार सदस्य हैं और सदस्य का एक पद रिक्त है ।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष अथवा 65 साल की उम्र निर्धारित है।