शनिवार, 21 नवंबर 2020

साढ़े तीन सालों में ढाई सौ से अधिक पुल बनाने का रिकाॅर्ड कायम किया...

 संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड

पिछले कई सालों से जिस पुल के बनने का लोग इंतजार कर रहे थे, उस जानकी सेतु को शुक्रवार मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने साढ़े तीन सालों में ढाई सौ से अधिक पुल बनाने का रिकाॅर्ड कायम किया है।

उन्होंने कहा कि यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत बीन नदी पर बनने वाले बजरंग सेतु की भी स्वीकृतियां हो चुकी हैं और यह सेतु अपने आप में अभिनव कला वाला होगा। दरअसल, यह ग्लास का पुल बनेगा जो पूरी तरह से पारदर्शी होगा। जानकी सेतु से लाखों लोगों को फायदा होगा।मुख्यमंत्री जी ने जानकी सेतु के लोकार्पण की सभी को शुभकामनाएं दी।