शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

वन मंत्री ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया...

 संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश

वन मंत्री कुँवर विजय शाह ने सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।निगम के प्रबंध संचालक रमेश कुमार गुप्ता ने निगम के नवागत अध्यक्ष को निगम में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया।

इस अवसर पर शाह ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपलब्धियों को हासिल करने में दूसरे निगम के सामने उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि हितग्राहियों के लाभ के लिये धन राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर निगम के अपर प्रबंध संचालक अतुल जैन एवं श्री सुदीप सिंह और निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।