शनिवार, 27 मार्च 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा राजगीर में ‘नेचर सफारी’ और नव निर्मित आकाशीय रज्जू पथ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक-एक चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। नेचर सफारी ईको टूरिज्म का ही पार्ट है।
 
👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधि व्यवस्था एवं मद्य निषेध से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पर्व त्योहारों को देखते हुये पूरी सतर्कता रखें। होलिका दहन एवं शब-ए-बरात एक ही दिन है, इसको लेकर विशेष निगरानी रखें।
 
👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील करते हुये कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये लोग घरों में रहें, सीमित संख्या में ही किसी भी सार्वजनिक आयोजनों में भाग लें। इसके प्रति हम सबको सचेत और सजग रहना है।
 
👉वैशाली की जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ Covid-19 की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के संबंध में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिया।
 
👉बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जेई/एईएस की रोकथाम हेतु की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को इसकी रोकथाम हेतु सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखने का निर्देश दिया।
 
👉नवादा के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। होली पर्व अच्छे माहौल में मनाने, मद्य निषेध एवं भूमि विवाद से संबंधित विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ सात निश्चय अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा की तथा कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
 
👉भागलपुर के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत 4 लाभुकों के बीच स्वावलंबन राशि का वितरण किया। इसका उद्देश्य भिक्षुकों एवं अतिनिर्धन व्यक्तियों को भिक्षावृत्ति से निजात दिला कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने 7 मृत आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं के आश्रितों के बीच 4-4लाख रुपये अनुग्रह अनुदान का वितरण किया।
 
👉सीतामढ़ी की जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ए.ई.एस./जे.ई. (चमकी बुखार) से निपटने एवं कोविड की रोकथाम के संबंध में आवश्यक कदम उठाने हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रथम व द्वितीय चरण में किये गए कोविड टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा की तथा तृतीय चरण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पेंशन योजना के लाभुकों के टीकाकरण की भी समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉कैमूर के जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने मछलियों के परिवहन हेतु मालवाहक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मत्स्य विकास एवं विपणन योजना के तहत कुल 25 चयनित लाभुकों के बीच वित्तीय वर्ष 2020- 21 में 90% अनुदान पर मछलियों के परिवहन हेतु वाहनों का वितरण किया गया।