गुरुवार, 1 अगस्त 2019

दिल्ली पुलिस के पास इस प्रकरण में ठोस व सटीक आंकड़े भी नही..

प्रदीप महाजन @ नई दिल्ली 


              सुप्रीम कोर्ट में एक जवाब में दिल्ली पुलिस ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रैल 2018 तक 489 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया और 480 को भारत से निर्वासित (डिपोर्ट)किया गया।साथ ही दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया कि उपरोक्त अवधि के दौरान किसी रोहिंग्या को गिरफ्तार या उसे वापिस निर्वासित नहीं किया है। 



गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के पास इस प्रकरण में ठोस व सटीक आंकड़े भी नही है, बस अप्रेल 2018 तक की जानकारी है।