शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का केंद्र शासित राज्य बनना सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि...

संवाददाता : रांची  झारखंड


      लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रांची में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल हो कर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दौड़ में शामिल सभी लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के दिल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण की भावना होनी चाहिए। हमारे लिए देश पहले हो यह प्राथमिकता हमें तय करनी है। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें कार्य करना चाहिए।



हमने लौह पुरुष को सम्मान देने का कार्य किया


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद अगर सरदार वल्लभभाई पटेल कश्मीर की समस्या देखते, उनके नियंत्रण में यह समस्या होती तो यह समस्या आज हमारे सामने मुंह बाएं नहीं खड़ा रहती। सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूर्व में सम्मान देने का कार्य किसी ने नहीं किया। साथ ही कश्मीर और लद्दाख में भारत का संविधान लागू हो रहा है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। 


इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, कांके के विधायक जीतू चरण राम, मांडर की विधायक गंगोत्री कुजूर, मुख्य सचिव डीके तिवारी, पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, रांची के उपायुक्त समेत अन्य लोग उपस्थित थे।