बुधवार, 6 मई 2020

प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया...

प्रजा दत्त डबराल @ देहरादून उत्तराखंड 


      आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया। बैठक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने ली। जिसमे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश पदाधिकारी व जिलो के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संकट के दौरान चलाये जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई।



बैठक में भजपा प्रदेश संगठन महामंत्री  अजय कुमार जी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल जी व जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सहायता कोष व अनेक सेवा कार्य जैसे मास्क वितरण, राशन सेवा गरीब बस्ती में राशन सहयोग, आरोग्य सेतु अनिवार्य डाउनलोड करवाने आदि विषयों पर निर्देश दिए। और इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा को दो कार्यक्रम दिए । पहले कार्यक्रम के अनुसार  5 तारीख यानी आज  मंगलवार रात 8 बजे देश के लिए शहीद  जवानों को युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर  दिए जलाकर श्रंद्धाजलि देगा। जिसका पालन करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूरे प्रदेश में दिए जलाये। दूसरा 6 तारीख बुधवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेल्फी विद मास्क फ़ोटो  किसी कोराना वॉरियर्स के साथ अपने फेसबुक एकाउंट में अपलोड करेगा।


इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने बताया की शहीद जवानों के लिए युवा मोर्चा ने  पूरे प्रदेश में  10 लाख दिए जलाकर श्रंद्धाजलि दी । उन्होंने कहा पुरे प्रदेश में बूथ स्तर तक युवा मोर्चा के 2 लाख कार्यकर्ता है । हर कार्यकर्ता ने 5-5 दीये जलाये । उन्होंने बताया हर बूथ में युवा मोर्चा के 20-20 कार्यकर्ता है।


उन्होंने बताया कि पूरा विश्व आज कोरोना संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चीन और अमेरिका से भी बेहतर तरीके से इस महामारी से मुकाबला किया है। प्रदेश में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं से पीएम केयर्स में आर्थिक मदद करने की भी अपील की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि सभी युवा साथी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें और इस संकट की घड़ी में रक्त की आवश्यकता है। इसलिए अपने स्तर पर युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।



वही राजधानी देहरादून में युवा मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आशुतोष ममगाईं के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियो ने शहीदों को दिए जलाकर श्रधांजलि दी . इस दोरान श्रधांजलि देने वालो में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशुतोष ममगाईं , रोहित कुमार, नीरू दिवाकर , मनोज कुमार , गोतम बेलवाल , पवन अरोड़ा ,विशाल कोशिक, देवेन्द्र चोहान घोली आदि थे . इस दौरान सभी ने मास्क लगा रखा था और सामाजिक दूरी का भी पालन किया।