रविवार, 27 जनवरी 2019

चुनाव को लेकर सुमित्रा का स्पष्टीकरण...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश



                            यदि मैं कहूं कि ये मेरा आखिरी साल है और यमराज कहें कि तुम्हें दस साल जीना है, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैंने कभी नहीं कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है। संगठन ही तय करेगा कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं। यह बात लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पत्रकारों से चर्चा में कही। वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन द्वारा उनके सामने चुनाव लड़ने की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी स्वतंत्र हैं।
प्रियंका गांधी के कांग्रेस में प्रवेश को लेकर ताई ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यह बात समझ में आ गई है कि इतने बड़े देश की राजनीति संभालना उनके अकेले की बस की बात नहीं है। इस कारण वे प्रियंका गांधी की मदद ले रहे हैं।