शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

हरियाणा में बीजेपी को मिली मजबूती, योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह हुए शामिल...

संवाददाता : चंडीगढ़ हरियाणा 


     भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा बीजेपी के प्रमुख सुभाष बराला मौजूद थे। खबरों के अनुसार योगेश्वर दत्त को हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।



बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी दत्त के भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर आई थी। लेकिन उस वक्त भाजपा में उनके शामिल होने की कवायद टल गई थी। लेकिन कल दत्त ने  राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से ये अटकलें और तेज हो गईं हैं।