बुधवार, 13 नवंबर 2019

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता की...

संवाददाता : शिमला हिमाचल 


      सिरमौर जिला के रेणुका में अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का मुख्य अंग हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने के लिए हमें प्रयास करने चाहिए।


मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम मन्दिर तथा माता रेणुका जी मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा देव विदाई शोभायात्रा में भी भाग लिया तथा भगवान परशुराम की पालकी को भी उठाया।



जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दिसम्बर माह में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने जा रही है और इस अवधि के दौरान राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है जिसके लिए प्रदेश के लोगों ने राज्य सरकार को बेहद प्यार और स्नेह दिया है। इस दौरान राज्य में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा उप-चुनावों में भाजपा ने विजय हासिल की है, जिसका श्रेय राज्य सरकार की उपलब्धियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों में राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने रिकाॅर्ड बहुमत के साथ जीत हासिल की है।


जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश के लोगोें के लिए आयुष्मान भारत योजना आरम्भ की गई इस योजना के तहत लोगों को पांच लाख रूपये का बीमा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से 50 करोड़ लोग लाभान्वित हुए हैं जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि गरीब लोग पैसों की कमी के कारण विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 22 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आायुष्मान भारत योजना में छूट गए व्यक्तियों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना आरम्भ की है। 


मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और अच्छी प्रदर्शनी के लिए प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। प्रदर्शनी में जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण को प्रथम, शिक्षा विभाग को द्वितीय और आयुर्वेद विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ददाहू में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप मंडल का शुभारंभ किया। इस मंडल के खुलने से क्षेत्र की 23 पंचायतों के लगभग 50 हजार लोग लाभान्वित होंगे, जिसमें ददाहू, रेणुका जी, पराड़ा और गिरीनगर क्षेत्र शाामिल हैं। उन्होंने शिरगुलधार तथा नाहन तहसील के गांवों के लिए 3.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना से क्षेत्र की चार पंचायतों के 46 बस्तियां लाभान्वित होंगी।


मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा जिला को पाॅलिथीन मुक्त बनाने के लिए आरंभ की गई 'पाॅलिथीन मुक्त सिरमौर योजना' का शुभारंभ किया। उन्होंने किंकरी देवी पर्यावरण पुरस्कार योजना का भी शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री का चैरी की धार हेलीपैड से रेणुका मेला ग्राउंड तक विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगांे द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वह राज्य के लोगों की आशाआंे एवं आकांक्षाओं के अनुरूप समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को सिरमौर जिला के विकास को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।


विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चैधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, भाजपा के राज्य महासचिव चन्द्र मोहन ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर डाॅ. आरके प्रूथी के अतिरिक्त अन्य भी इस समारोह में उपस्थित थे।