रविवार, 8 दिसंबर 2019

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करें : मुख्यमंत्री

संवाददाता : पटना बिहार 


        सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 01 अण्णे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया।



मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया। देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियाँ अमर है। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ किया करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी।


यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवा निवृत कर्नल दिलीप प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।