रविवार, 26 जनवरी 2020

अंबाला शहर के बस-स्टैंड का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया...

संवाददाता चंडीगढ़ हरियाणा 


      हरियाणा सरकार ने अंबाला शहर के बस-स्टैंड का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है।



हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डïे का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का आग्रह किया है।


मूलचंद शर्मा ने बताया कि स्वराज देश की प्रख्यात राजनीतिज्ञ थीं जोकि अंबाला शहर से संबंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है, इसलिए बस अड्डïे का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्ररेणा मिलेगी।