गुरुवार, 2 जनवरी 2020

हरंबस सिंह ब्रसकोन ने कैप्टन सतपाल सिंह रोहेवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया...


संवाददाता : शिमला हिमाचल



       सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विभाग के वरिष्ठ वीडियो कैमरामैन मंजीत सिंह के पिता स्वर्गीय कैप्टन सतपाल सिंह रोहेवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। माॅडल टाउन जलंधर के रहने वाले कैप्टन सतपाल सिंह रोहेवाल 87 वर्ष के थे। लम्बी बीमारी के पश्चात आज उन्होंने शिमला में अंतिम सांस ली।  

 


 

अपने शोक संदेश में हरबंस सिंह ब्रसकोन ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।