सोमवार, 13 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा रमाकांत शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश


      मुख्यमंत्री कमल नाथ ने रमाकांत शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमल नाथ ने कहा कि मेरे मंत्रि-मंडल के साथी पी.सी. शर्मा के बड़े भाई रमाकांत शर्मा के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दु:ख हुआ है।



मुख्यमंत्री ने शर्मा परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।