सोमवार, 6 जनवरी 2020

शालीमार बाग में हुआ 7.5 करोड़ से बने वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केन्द्र का उद्घाटन : तिलक राज कटारिया


संवाददाता : नई दिल्ली 



      उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन तिलक राज कटारिया नववर्ष पर लोगों को एक के बाद एक विकास कार्याें को रूप में तोहफा दे रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपने वार्ड में 9 करोड़ के विकास कार्याें का उद्घाटन किया। नेता सदन तिलक राज कटारिया ने सर्व प्रथम शालीमार बाग के एबी ब्लॉक में 7.5 करोड़ की लागत से बने वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केन्द्र का उद्घाटन किया। तत्पश्चात यू एडं वी ब्लॉक में 1.5 करोड़ की लागत से बने प्राथमिक नगर निगम विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया। 

 


 

इस अवसर पर पर बाहरी दिल्ली से लोकसभा सांसद हंसराज हंस तथा दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर निगम पार्षद सुजीत ठाकुर, निगम पार्षद अंजु जैन ने शिरकत की। इस मौके पर सांसद हंसराज हंस ने तिलक राज कटारिया द्वारा कराये जा रहे सभी कार्याें की जमकर प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि " उत्तरी दिल्ली निगम में आर्थिक तंगी के बावजूद तिलक राज कटारिया अपने क्षेत्र में नए-नए प्रोजेक्ट की शुरूआत करते रहे है। उनकी प्रेरणा से उत्तरी दिल्ली नगर निगम पैसों के अभाव में होने के बावजूद भी कटारिया ऐसे काम कर देते है जिसे देखकर हर कोई अचंभित हो जाता हैं। वह लोगों की हर समस्या का उचित समय पर समाधान करते है, जो उनकी ईमानदारी और क्षेत्र के प्रति गंभीरता को दर्शाती हैं। " 

 

नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाये गए इस भवन के लिए तिलक राज कटारिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि " इस विशाल भवन के उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग इसका लाभ ले सकेंगे।" 

 

अपने संबोधन में तिलक राज कटारिया ने कहा कि " हम अपने वार्ड को बेहतर बनाने के साथ-साथ उत्तरी दिल्ली को गंदगी मुक्त बनाने की दिशा में भी युद्ध स्तर पर काम कर रहे है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भलस्वा में बने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके लिए 15 ट्रामल मशीन लगाई गई है, जो एक दिन में 45 सौ मिट्रीक टन कूड़ा एक दिन में निस्तारण करेगी, ताकि कूड़े के इस पहाड़ को खत्म कर यहां पर एक भव्य पर्यटक स्थल बनाया जा सके। " उन्होंने बताया कि " उत्तरी दिल्ली नगर निगम 70 एकड़ में फैले इस पहाड़ पर टेंथ वंडर आॅफ द वर्ल्ड बनाने की योजना पर काम कर रही हैं, ताकि आने वाले समय में हम यहां पर विश्व के जाने माने स्मारकों का एक मॉडल बनाया सके। " इस दौरान तिलक राज कटारिया ने सांसद हंस राज हंस से निगम के इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट में सहयोग देने की भी मांग की। जिसे सांसद ने स्वीकार किया और अपने सांसद निधी से फंड देने का आश्वासन भी दिया।

 

कटारिया ने बताया कि " हम भारत सरकार के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे है, ताकि विश्व की सभी धरोहरों को एक स्थान पर एकत्रित किया जा सके और पूरी दुनिया में इस प्रोजेक्ट की चर्चा हो।"