मंगलवार, 24 मार्च 2020

लॉक डाउन को लेकर गंभीरता नहीं बरतने वाले लोगों की हुई गिरफ्तारी,किये गये चालान...

संदीप शर्मादेहरादून उत्तराखंड 


       लॉक डाउन को लेकर गंभीरता नहीं बरतने वाले लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है । कोरोना वायरस के चलते शासन ने सोमवार को लाक डॉउन की घोषणा की थी। शासन ने निर्देशित किया था कि मेडिकल सेवा समेत अन्य जरूरी कार्य वाले लोग ही घर से निकले। इन निर्देशों के बाद भी लोगों ने गंभीरता नहीं दिखाई।



रायपुर नेहरू कॉलोनी राजपुर रोड डालनवाला पटेल नगर प्रेम नगर आदि क्षेत्रों में लोग चौपाहियां और दोपहिया समेत दौड़ते नजर आए।इसकी जानकारी मिलने पर डीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने खुद सड़कों पर उतर कर इसका जायजा लिया। डीआईजी ने पाया कि घंटाघर राजपुर रोड पर जाने वाले वाहन अधिक है जिस पर उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बिना कारण सड़कों पर निकले लोगों खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।


नेहरू कॉलोनी थाना  पुलिस ने आठ लोगों को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया है। डीआईजी  अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जरूरी दुकान खोली गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें थाने से जमानत दी जा रही है। सख्ती से शासन के आदेश का पालन कराया जाएगा।



थाना नेहरू कालोनी इंचार्ज दिलबर सिंह नेगी से मिली जानकारी के अनुसारी लॉक डाउन के दौरान आठ लोगों को गिरफतार किया गया जिसमें सभी को चालान करने के बाद छोड़ दिया गया है।