गुरुवार, 5 नवंबर 2020

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के साथ वन, सेवायोजन एवं कौशल विकास, श्रम तथा आयुष विभाग की समीक्षा की...

 संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने बुधवार मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के साथ वन, सेवायोजन एवं कौशल विकास, श्रम तथा आयुष विभाग की समीक्षा की।

वन विभाग के अधिकारियों को वन्य जीव संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटन वृद्धि के लिए ऑनलाइन बुकिंग हेतु एप विकसित करने, लोगों के हक-हकूकों का ध्यान रखने, वनाग्नि रोकने के निर्देश दिए।

आयुष विभाग को लोगों को योग-प्राणायाम, डाइट चार्ट व आयुष संबधी गतिविधियों के बारे में जागरूक करने तथा सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग को अपग्रेड होने वाली 25 आईटीआई में प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कर्मकारों के हित में सरकार ने कई कार्य किए हैं।

इस दौरान विभागीय वेबसाइट को उद्योग विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम तथा भारत सरकार के श्रम सुविधा पोर्टल के साथ इंटीग्रेट करने की भी जानकारी दी गई।