शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री ने गुरूवार राजगीर स्थित मखदूम साहब की मजार पर चादरपोशी की...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर के शीतल कुंड गुरुद्वारा में मत्था टेका और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 1506 ई. में गुरुनानक जी महाराज शीतल कुंड आये थे। यहां निर्माण का काम चल रहा है।

👉मुख्यमंत्री ने गुरूवार राजगीर स्थित मखदूम साहब की मजार पर चादरपोशी की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मखदूम कुंड ऐतिहासिक जगह है। यह मखदूम साहब का स्थान है।
 
👉अगले दो सालों में राज्य की सभी 8,387 पंचायतों में बस पड़ाव का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ग्रामीणों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। परिवहन विभाग ने चरणवार तरीके से बस पड़ाव बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। पहले चरण में राज्य की 500 पंचायतों में बस स्टॉप के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गयी है, जिनमें से 418 पर काम अंतिम चरण में है।
 
👉मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सहूलियत को देखते हुए दीघा आर.ब्लॉक सिक्स लेन अटल पथ पर चार जगह फुट ओवरब्रिज बनाये जाएंगे। इसके मद्देनजर बिहार राज्य सड़क विकास निगम की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि बीते 15 जनवरी को मुख्यमंत्री ने अटल पथ का लोकार्पण किया था। उन्होंने महेश नगर में बन रहे फुटओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान कहा था कि तीन अन्य जगहों पर भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।
 
👉कृषि के क्षेत्र में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पौधा संरक्षण संभाग में 1175 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। मुख्यमंत्री की पहल पर कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक में खाली पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिये हैं।
 
👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 26 जनवरी को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर में नव निर्मित VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 25 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इसका उद्घाटन प्रस्तावित है।
 
👉गया के जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ परिवार नियोजन के संदेश को लेकर लोगों के बीच जायेंगे। यह अभियान जनवरी से मार्च, 2021 तक चलाया जाएगा।
 
👉वैशाली की जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिले में कार्यान्वित बाल विकास परियोजना एवं बाल संरक्षण इकाई की मासिक समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।
 
👉खगड़िया के जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार के स्ट्रॉन्ग रूम, संधारित संचिकाओं व पंजियों का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में शहर में जाम की स्थिति से निपटने, अतिक्रमण को लेकर चलाये जा रहे प्रभावी ड्राइव को कंटिन्यू करने तथा सुगम यातायात परिचालन के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉मधुबनी के जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने मिशन परिवार विकास अभियान, लघु सिंचाई के अन्तर्गत सरिसव वियर योजना एवं कई प्रकार के मुद्दों को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।
 
👉रोजगार सृजन को लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन तत्पर है। जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं जल-जीवन-हरियाली आदि योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव दिवसों का सृजन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सके।