बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल के विस्तार होने पर नये मंत्रियों को बधाई दी । उन्होंने नये मंत्रियों से आग्रह किया कि पूरी निष्ठा के साथ बिहार की सेवा एवं दायित्वों का निर्वहन करें। कैबिनेट विस्तार में कुल 17 मंत्रियों ने शपथ लिया। जिसमें संजय कुमार झा- सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री, नीतीन नवीन- पथ निर्माण मंत्री, श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास मंत्री, सैयद शाहनवाज हुसैन- उद्योग मंत्री, मदन सहनी- समाज कल्याण मंत्री, सम्राट चौधरी-पंचायती मंत्री के रूप में शपथ लिया।

👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल 6 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।
 
👉मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर P.M.C.H को विश्व स्तर के अस्पताल बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में देश के सबसे बड़े अस्पताल के रूप में P.M.C.H को पुनर्विकसित करने हेतु परियोजना का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरणों में बनने वाले नये भवन में 5462 बेड होंगे, वहीं 250 विद्यार्थियों की नामांकन की क्षमता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा पाथ-वे और अशोक राजपथ में बनने वाले एलिवेटेड सड़क से भी P.M.C.H को जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों को अस्पताल आने में कोई असुविधा नहीं होगी।
 
👉पूर्णिया के जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने नगर निगम से संबंधित योजनाओं जैसे पार्क, रिवर फ्रंट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि तथा मुख्यमंत्री सात निश्चय-2 के अंतर्गत शहरी गरीबों हेतु बहुमंजिला आवास निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सभी अंचल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिये जाने वाले लंबित अनुग्रह अनुदान मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
 
👉नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्य की प्रगति को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।
 
👉किशनगंज के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने मास्टर प्लान को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श कर कार्ययोजना पर सहमति जताई।
 
👉सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सदर अस्पताल में आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉वैशाली के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त्त रूप से अपराध के अनुसंधान एवं अभियोजन की गुणवत्ता मामलों से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने अभियोजन पदाधिकारियों को अभियोजन के कार्य में तेजी लाने व सजा दिलाने की बात पर चर्चा की।
 
👉दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ने पंचायत एवं पैक्स चुनाव, 2021 की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच ने संभावित बाढ़, 2021 की पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित Catch the Rain (जल संरक्षण) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अतिथिगण को ‘जल संरक्षण’ पर जागरूकता संदेश दिया।